एंड्रॉइड डेवलपर सत्यापन कार्यक्रम के विरोध में हमारा खुला पत्र पढ़ें

एंड्रॉइड को एक खुला प्लेटफार्म रखें

English | Français | Español | Català | Italiano | Português | Deutsch | Dansk | Suomi | Nederlands | Polski | Čeština | Slovenčina | Ελληνικά | Русский | Українська | Magyar | Türkçe | Қазақша | עברית | العربية | فارسی | Tiếng Việt | ไทย | Indonesia | Tagalog | বাংলা | हिंदी | 简体中文 | 正體中文 | 日本語 | 한국어

अगस्त 2025 में, Google ने घोषणा की कि सितंबर 2026 से, बिना पहले Google के साथ केंद्रीय रूप से पंजीकरण किए Android प्लेटफ़ॉर्म के लिए ऐप विकसित करना संभव नहीं होगा। इस पंजीकरण में शामिल होगा:

लेकिन इससे आपके अधिकारों पर क्या असर पड़ेगा

बहुत असर पड़ेगा, ज़रा इन तीन बिंदुओं को एक बार पढ़ने के बाद गौर कीजिये

➤ आप, एक उपभोक्ता के रूप में, अपना Android डिवाइस इस विश्वास के साथ खरीदा था कि यह एक खुला कंप्यूटिंग प्लेटफ़ॉर्म है और आप अपनी पसंद का कोई भी सॉफ़्टवेयर चला सकते हैं। लेकिन सितंबर 2026 से, Google बिना आपकी सहमति के आपके ऑपरेटिंग सिस्टम में एक अपडेट थोपेंगे जो इस अधिकार को हमेशा के लिए छीन लेगा और आपको उनकी दया पर छोड़ देगा कि वे तय करें आप किस सॉफ़्टवेयर पर भरोसा कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर :- मान लीजिये आपका फ़ोन पुराना हो गया है और Play Store पर नया ऐप नहीं आता — पहले आप WhatsApp पर आए link से APK डाउनलोड करके काम चला लेते थे। सितंबर 2026 के बाद यह रास्ता भी हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। कुल मिलाकर आपको नया फ़ोन लेना पड़ेगा। Google का ये कदम Enthusiasts या फिर वे लोग जिन्हे ओपन सोर्स ऐप्प्स इस्तेमाल करना पसंद है से लेकर आम उपभोक्ता पर असर डालता है।

➤ आप, एक creator के रूप में, अब बिना पहले Google की अनुमति लिए अपना ऐप बनाकर सीधे अपने दोस्तों, परिवार और समुदाय के साथ share नहीं कर सकते। Android अपने आप को iPhone के मुकाबले खुद को अलग दिखाने के लिए अपनी marketing नीति को हमेशा से इसी प्रकार से पेश किया है कि यह “यह फ़ोन आपका है आप फ़ोन के नहीं” रहा है। लेकिन Google को अब साफ़ लग रहा है कि Android ecosystem पर उनकी पकड़ इतनी मज़बूत हो गई है कि वे बिना किसी डर या जवाबदेही के इस सिद्धांत को बेझिझक छोड़ सकते हैं।

उदहारण स्वरुप :- आप एक स्वतंत्र डेवलपर हैं या फिर एक कॉलेज के छात्र हैं जो कि एक ऐप्प अपने फाइनल सेमेस्टर के प्रोजेक्ट के लिए एक To-Do ऐप्प बनाना चाह रहा है, अब उसे अपना Govt. Approved ID (जैसे की आधार, पैन कार्ड आदि ) का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। देखिये बात साफ़ है आप सिर्फ एक छोटे से ऐप्प बनाने के लिए अपनी निजी जानकारी को एक निजी कंपनी के हाथों नहीं सौंपना चाहोगे, चाहे उनके विचार आपसे मेल खाये या न खाये। Google का ये कदम creators को एक जोरदार तमाचा है।

एक तो भारत में पहले से ही Open Source को लेकर जागरूकता की कमी है, ऊपर से Google का यह कदम उन तमाम छोटे developers को भी निराश करेगा जो बिना किसी व्यावसायिक लक्ष्य के सिर्फ़ अपने समुदाय के लिए ऐप बनाते हैं। यह सिर्फ़ एक policy नहीं, बल्कि भारत में open computing की संस्कृति पर सीधा हमला है।

➤ सरकार और नीति-निर्माताओं के लिए, यह एक गंभीर चेतावनी है, आप अनजाने में अपने नागरिकों के अधिकार और देश की डिजिटल संप्रभुता एक ऐसी विदेशी कंपनी को सौंप रहे हैं जिसका इतिहास रहा है कि उसने सरकारी दबाव में आकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के वैध ऐप्स हटाए हैं। आपके व्यवसायों और सरकारी तंत्र को चलाने वाला सॉफ़्टवेयर एक दूर बैठी, अपारदर्शी और किसी के प्रति जवाबदेह न होने वाली कंपनी की मनमर्जी पर निर्भर हो जाएगा।

उदाहरण के तौर पर :- सितंबर 2021 में Google ने रूसी सरकार की धमकी के बाद एक विपक्षी voting app हटा दिया जो नागरिकों को चुनाव में रणनीतिक मतदान में मदद करता था। इसी तरह 2025 में अमेरिकी सरकार के दबाव में Google और Apple ने ICEBlock नाम का एक ऐप हटा दिया। यह फैसला किसी अदालत का नहीं था, सिर्फ एक कंपनी का, एक सरकार के कहने पर। कल यही आपके देश के किसी ऐप के साथ हो सकता है।

अपडेट: Google ने डेवलपर सत्यापन से कदम वापस नहीं लिया है

Google ने एक अस्पष्ट उल्लेख किया है कि शायद भविष्य में एक “advanced flow” आ सकता है जो “अनुभवी उपयोगकर्ताओं को असत्यापित सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करने के जोखिम स्वीकार करने” की अनुमति दे, लेकिन यह सिर्फ़ एक संभावना है, कोई वादा नहीं। इसके विपरीत, Google के कार्यक्रम के विवरण में आज भी साफ़ लिखा है कि:

सितंबर 2026 से, Android सभी ऐप्स के लिए यह अनिवार्य कर देगा कि उन्हें केवल सत्यापित डेवलपर्स द्वारा पंजीकृत किया जाए, तभी वे certified Android डिवाइस पर इंस्टॉल हो सकेंगे।

जब तक Google यह साबित नहीं कर देता कि सत्यापन प्रक्रिया को बिना किसी अनुचित बाधा के bypass करना संभव होगा, तब तक हमें उनके आधिकारिक पेज पर लिखी बात को ही सच मानना होगा: कि सभी गैर-पंजीकृत डेवलपर्स के ऐप्स उनके इस lock-down के लागू होते ही ब्लॉक कर दिए जाएंगे।

बात साफ़ है आप सिर्फ एक खोखले वादे पर विश्वास नहीं कर सकते।

आप कैसे मदद कर सकते हैं

डेवलपर्स: विरोध करें और मना करें

यदि आप एक ऐप डेवलपर हैं, तो early access program के लिए साइन अप न करें, पहचान सत्यापन न करें, और Android Developer Console के किसी भी निमंत्रण को स्वीकार न करें। किसी भी निमंत्रण का जवाब (विनम्रता से) अपनी चिंताओं और आपत्तियों की सूची के साथ दें।

—— केवल डेवलपर्स की सहमति और समर्पण से ही उनकी यह अधिग्रहण योजना सफल हो सकती है। ——

साथी ऐप डेवलपर्स और संगठनों को program में साइन अप करने से मना करें। संदेश फैलाने के लिए community forums, social media (जैसे की WhatsApp, Facebook आदि) का उपयोग करें। अपने ऐप उपयोगकर्ताओं को सूचित करने के लिए अपने code में FreeDroidWarn library शामिल करें। यदि आप कोई वेबसाइट चलाते हैं, तो अपने पेज के शीर्ष पर countdown banner जोड़ने पर विचार करें।

यदि आप Google के किसी कर्मचारी या contractor हैं जिनमें अभी भी अंतरात्मा जीवित है और आपके पास program के बारे में अतिरिक्त जानकारी है, जिसमें तकनीकी कार्यान्वयन विवरण या program के औचित्य शामिल हैं, तो कृपया गैर-कार्य मशीन और गैर-gmail खाते से tips@keepandroidopen.org पर संपर्क करें। आपकी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

सभी के लिए: अपनी आवाज़ उठाएं

वेबसाइट मालिकों के लिए: अपना समर्थन दिखाएं

एक <script> tag के साथ अपनी साइट पर countdown banner जोड़ें — कोई dependencies नहीं, 20 built-in localizations, पूरी तरह customizable

देखिये ऊपर लिखी तीन बिंदुओं को साफ़ समझ आता है के Google की नीतियां आपके निजता एवं उपभोक्ता अधिकार का सरासर उल्लंधन करता है अतः , कृपया सहयोग प्रदान करें।

Consumers: Contact national regulators

Regulators worldwide are genuinely concerned about monopolies and the centralization of power in the tech sector, and want to hear directly from individuals who are affected and concerned. When contacting regulators directly, you should be polite and specific about the harm you believe these policies will cause, both to consumers and to competition.

Complaints are especially impactful when they are authored by a citizen of that country or region, and when the language of the email is written in one of the official languages of the region's governing body. Request a written acknowledgement of the complaint, and consider forwarding any responses you receive to victory@keepandroidopen.org so that we might highlight and reference them.

United States

Alabama
Alaska
Arizona
Arkansas
California
Colorado
Connecticut
Delaware
Florida
Georgia
Hawaii
Idaho
Illinois
Indiana
Iowa
Kansas
Kentucky
Louisiana
Maine
Maryland
Massachusetts
Michigan
Minnesota
Mississippi
Missouri
Montana
Nebraska
Nevada
New Hampshire
New Jersey
New Mexico
New York
North Carolina
North Dakota
Ohio
Oklahoma
Oregon
Pennsylvania
Rhode Island
South Carolina
South Dakota
Tennessee
Texas
Utah
Vermont
Virginia
Washington
West Virginia
Wisconsin
Wyoming

European Union

Denmark
Czech Republic
Poland
Lithuania
Hungary

United Kingdom

Brazil

Singapore

Thailand

Indonesia

Switzerland

Australia

Japan

South Korea

India

Italy

Canada

Taiwan

Turkey

Argentina

Mexico

Philippines

Poland

Czech Republic

Ukraine

Chinese Mainland

Saudi Arabia

Egypt

Hungary

Contact These Consumer/Digital Rights Groups

References

Overview

Editorials and Blogs

Press Reactions

Video Responses

Discussions

Official Documentation

Miscellaneous